रिपोर्ट:- योगेश आर्य
सहारनपुर में ईद को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अगले 2 दिनों में बाजार बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है।
वही इस अफवाह का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने झूठी अफवाह फैला रहे ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर ईद को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है और ये यह अफवाह पूरी तरह से झूठी है ऐसी अफवाहों पर कोई भी व्यक्ति ध्यान ना दें।
साथ ही साथ प्रशासन द्वारा ईद त्यौहार को लेकर जरूरी सामान की दुकानें खोली गई है और यह दुकानें खुली रहेगी।

झूठी अफवाह फैला रहे इन लोगों पर कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है और सभी से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी झूठी अफवाह पर ध्यान ना दें।
और साथ ही ऐसी झूठी अफवाह फैलाने व मैसेज को आगे फॉरवर्ड करने वाले व्यक्ति पर भी कार्यवाही की जाएगी।