{ योगेश की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते सभी प्रोग्राम जैसे की शादी समारोह, धार्मिक प्रोग्राम सभी पर पूर्ण तरह से रोक लगाई गई है।
वही सहारनपुर के गंगोह कस्बे में आज एक ऑनलाइन निकाह कराया गया है। कस्बा गंगोह की निवासी सना पुत्री खुर्शीद का निकाह दिल्ली निवासी हनीफ के साथ तय हुआ था, लेकिन लॉकडाउन लगने से दोनों की शादी बीच मे ही फंस गई।
जिसको आज ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कराया गया, वही दोनों के परिजनों का कहना है कि आज ऑनलाइन निकाह कराया गया है।
बाकी की रस्में लॉकडाउन के बाद कि जाएंगी, सहारनपुर में ऑनलाइन शादी करने का यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
वही कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने से गंगोह कस्बा पूरी तरह से हॉटस्पॉट बना हुआ है जिसके चलते किसी को भी घर से निकलने की परमिशन नही है। जिसके चलते ये सभी परिक्रिया ऑनलाइन हुई है।