1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: कोरोना से बचाव हेतु गठित की गई निगरानी समिति

सहारनपुर: कोरोना से बचाव हेतु गठित की गई निगरानी समिति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: कोरोना से बचाव हेतु गठित की गई निगरानी समिति

{ Yogesh aaryaa ki report }

प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण पाए जाने और मुजफ्फरनगर जनपद मे बस द्वारा छः मजदूरो को कुचले जाने के बाद शासन ने इन्हें गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर जनपद जो कई राज्यों से घिरा है वार्ड निगरानी समिति के गठन के आदेश दिए .

मुख्य सचिव द्वारा मिले आदेशों के बाद आज सहारनपुर मेवाड़ निगरानी समिति का गठन किया गया यह समिति कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए और बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करेगी .

इस समिति का गठन सहारनपुर नगर के सभी 70 वार्डों में किया गया है .इस समिति ने निगम के वार्ड कर्मचारी आशा कार्यकत्री सिविल डिफेंस के वार्डन और एक पुलिसकर्मी के अलावा अलावा एक पार्षद भी रहेगा जो नियमित रूप से मीटिंग करके पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देंगे .

मेयर संजीव वालिया ने कहां की इन समितियों के गठन के बाद कोरोनावायरस से संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी करना आसान हो जाएगा इसके साथ ही समिति के सही तरीके से कार्य करने से सहारनपुर जनपद ग्रीन जोन में आ जाएगा .

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि निगरानी समिति केवल बाहर से आने जाने वाले लोगों पर ही नजर ही नहीं रखेगी बल्कि उस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजर की व्यवस्था का भी ध्यान रखेगी .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...