सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास पंजाब हरियाणा की ओर से आ रहे प्रवासी मजदूरों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा, मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया।
हरियाणा की तरफ से आ रहे प्रवासी मजदूरों ने करीब 10 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा जमकर हंगामा काटा,हंगामा कर रहे मजदुरो ने कहा कि हम हरियाणा से यूपी में आते हैं तो यूपी पुलिस वाले हरियाणा बॉर्डर पर छोड़ आते हैं।
फिर हरियाणा वाले भी हमको नहीं लेते तो हम कहां जाएं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने प्रवासी मजदूरों से बात कर उनको समझा बुझा कर शांत किया और कहा कि आप राधा स्वामी मेजर सेंटर पर जाएं।
उन्होंने बताया कि आज हमने यूपी बॉर्डर पूर्णता सील कर दिया है, हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश से आने वाले मजदूरों को यूपी में प्रवेश शासन के निर्देशानुसार प्रवेश करने दिया जाएगा।