{ आज़म खान की रिपोर्ट }
सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार किया।
सहारनपुर की थाना नागल पुलिस ने गौकशी की सूचना पर छापेमारी की थी लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नसीम पैर में गोली लगने से घायल हुआ और पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा है।
मुठभेड़ के दौरान नसीम के अन्य साथी हुए मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने कॉम्बिंग कर फरार दोनो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस,छुरी सहित जिन्दा गौवंश बरामद हुआ है।