1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया का सबसे आलीशान महल ये है, जहां किसी का भी पहुंचना नामुमकिन है, जानिएं आखिर किसका है ये सीक्रेट पैलेस

दुनिया का सबसे आलीशान महल ये है, जहां किसी का भी पहुंचना नामुमकिन है, जानिएं आखिर किसका है ये सीक्रेट पैलेस

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: दुनिया के आलीशान महलों के बारें में जानना और उनको देखना हर किसी की जिज्ञासा होती है। आखिर ऐसा क्या नया और क्या खास होता है इन महलों का स्ट्रक्चर अंदर से इसें देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड होता है। तो चलिए आज आपकी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए हम आपको रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलीशन महल की फोटों दिखाएंगे, जिसे चुपके से ड्रोन से शूट किया गया है।

कहा जाता है कि इस आलीशान खूबसूरत महल को बनाने में लगभग 1.4 बिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे खर्च हुए है। यह समुद्र किनारे लगभग 170 एकड़ में फैला हुआ है। वैसे आपको बता दें कि ये महल रहस्यमयी है। रहस्य ये ही आज तक इस प्रापर्टी के असली हकदार का पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर राजनीतिक विरोधी और जहरखुरानी के शिकार हुए Alexei Navalny ने दावा किया है कि पुतिन के पास 100 अरब का महल है। अब Alexei Navalny के दावों में कितनी सच्चाई है यह तो पता नहीं लेकिन यह महल दिखने में तो वाकई में काफी रॉयल और आलीशान है।

समुद्र तट किनारे बसा यह आलीशान महल में नो फ्लाई जोन में आता है। यानी यहां पर कोई हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सकता है।और सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि इस महल तक पहुंचने के लिए कोई रोड ट्रांसपोर्ट भी नहीं है, ना ही समुद्र और ना ही हवाई यात्रा के जरिए कोई यहां जा सकता है। इस पैलेस पर केवल वही पहुंच सकता है जिसकी यह वाकई में प्रॉपर्टी है।

इस आलीशान महल और इसके आसपास की जमीन मिलाकर ये पूरे रुस की सबसे बड़ी निजी संपत्ति है। इस महल में एक अंडर ग्राउंड हॉकी का मैदान, चर्च और कई विशाल बगीचे हैं, जिनमें से एक में केवल मूर्तियां सजी हुई है। इसके अलावा 260 फुट ब्रिज भी है जिसको पार करने पर लगभग 27,000 स्क्वायर फीट में एक गेस्ट हाउस बना हुआ है।

इस महल के अंदर 11 बेडरूम हैं, एक प्राइवेट थिएटर है, साथ में लॉस वेगास स्टाइल का एक कसीनो भी है, कई लिविंग और डायनिंग एरिया इस महल के अंदर है। इसके साथ कई अत्याधुनिक जिम है, एक काफी बड़ा कॉकटेल लाउंज है जहां मेहमानों के साथ मेजबान भी ड्रिंक्स का आनंद ले सके। इस महल में ऐशो आराम की सारी चीजें हैं। यहां तक कि इसमें पोल डांस का भी इंतजाम है।

वैसे रुस की इस विशाल प्रॉपर्टी को पुतिन का महल बताया जाता है लेकिन इसके बारे में कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है। हालांकि सरकार ने भी इस आलीशान महल को राष्ट्रपति पुतिन का बताने वाले सारे आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन यह भी नहीं बताया गया कि इतनी लंबी चौड़ी प्रॉपर्टी आखिर है किसकी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...