1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस : विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ

रूस : विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रूस : विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ

रूस में आयोजित विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में है। आज आयोजित इस परेड में उन्होंने हिस्सा लिया है।

इस परेड में भारत की तीनों सेनाओं की एक टुकड़ी भी भाग ले रही है। इसके अलावा इस परेड में चीन की सेना भी भाग ले रही है।

Image

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 1941-1945 के युद्ध में सोवियत सेना की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को में रेड स्क्वॉयर पर विजय दिवस परेड में शामिल हुआ हूं।

Image

आगे उन्होंने लिखा कि मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेना की टुकड़ी भी इस परेड में भाग ले रही है।

Image

आपको बता दे, रूस हर साल दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की वर्षगांठ मनाता है। इस दिन राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वेयर पर एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है।

दरअसल नौ मई को इस खास परेड का आयोजन होता है लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन दो महीने बाद कराने का निर्णय लिया गया।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...