रिपोर्ट :- मोहम्मद आबिद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में MLC विधान परिषद का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अगले चुनावों के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं वहीं इसी कड़ी में 28 जनवरी को यूपी में एमएलसी (MLC) के 12 सीटों पर चुनाव होना है और इस चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 10 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं तो समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जिसके साथ चुनावों का मुकाबला रोमांचक तो था ही और इस मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए एक निर्दलिय प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया और एमएलसी चुनावों को और रोचक कर दिया है।
विधान परिषद की 12 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए आज अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन हुआ और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह से 12 सीट पर होने वाले चुनाव में 13वें नामांकन ने चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है। महेश चंद्र शर्मा के नामांकन में अपना दल के विधायकों ने प्रस्ताव के रूप में समर्थन दिया है। भाजपा के 10 तथा समाजवादी पार्टी के 2प्रत्याशियों के बाद एक निर्दलीय के नामांकन से अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
महेश चंद्र शर्मा के नामांकन करने से विधान परिषद चुनाव में उठा-पटक भी बढ़ेगी और समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के लिए खतरा भी हो सकता है। महेश चंद्र शर्मा ने भी आज 13 वें उमीदवार के रूप में पर्चा भरा। महेश चंद्र शर्मा ने इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
MLC चुनावों को लेकर आज नामांकन किया गया और इसी कड़ी सभी पर्चों की दो दिन जांच होगी और 21 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है। और 28 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान शुरू होगा और शामतक परिणाम घोषित हो जाएगा।