1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुद्रप्रयाग: 180 विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की तैनाती से मिली राहत

रुद्रप्रयाग: 180 विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की तैनाती से मिली राहत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रुद्रप्रयाग: 180 विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की तैनाती से मिली राहत

{ रुद्रप्रयाग से नरेश भट्ट की रिपोर्ट }

जिले के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर गेस्ट टीचरों की तैनाती होने से शिक्षा विभाग को अब कुछ हद राहत मिली है। विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के साथ ही अन्य विषयों में कुल 180 पद गेस्ट टीचरों की तैनाती की गई, जिससे अब छात्रों को पठन-पाठन में आ रही दिक्कतें दूर होगी।

जिले मे कुल 108 इंटर काॅलेजों का संचालित हो रहे है, जिसमें अधिकांश विद्यालयों में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे थे। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षक न होने से जहां अभिभावक अपने पाल्यों के प्रति चिंतित थे, वहीं छात्रों को भी पठन पाठन करने में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थी।

जनवरी 2019 में गेस्ट टीचर के लिए प्रदेश सरकार ने विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गेस्ट टीचर के लिए आवेदन किया था। पुराने गेस्ट टीचरों ने सर्वोच्च न्यायालय में रिट दायर कर अपनी तैनाती की मांग की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी।

गत 14 जनवरी 2020 को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए पूर्व में आवेदन करने वाले गेस्ट टीचरों को तैनाती देने के निर्देश राज्य सरकार को दिए। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने गेस्ट टीचरों की मेरिट तैयार इसे काउंसिलिंग के लिए जनपद स्तर पर भेजा गया।

जिले में शिक्षा विभाग ने गत दो फरवरी को काउंसलिंग के आधार पर कुल 180 गेस्ट टीचरों को विभिन्न विद्यालयों में समस्या को देखते हुए तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र दिए है। जिसमें से अधिकांश शिक्षकों ने स्कूलों में ज्वाइनिंग भी दे दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...