नई दिल्ली : कांग्रेस सदस्य पंखुड़ी पाठक ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था, जो समाजवादी पार्टी के समर्थकों को नागवार गुजरी। और उन्होंने पंखुड़ी पाठक को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। जिससे पूर्व सपा प्रवक्ता अनिल यादव इतने आहत हुए कि उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान अनिल यादव ने अपने इस्तीफ़े में पत्नी पंखुड़ी पाठक ( कांग्रेस सदस्य ) पर सपा कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से आहत व उसके बाद वॉट्सऐप ग्रुप से हटाए जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि पंखुड़ी पाठक ने 2018 में सपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी। और अभी हालहीं में कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के एक हिस्से में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे हिस्से में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने जौनपुर दौरे की तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही तस्वीर में ‘समाजवाद बनाम समाजवाद का लिफाफा’ लिखा हुआ था। पंखुड़ी के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। और सपा समर्थक पंखुड़ी पाठक पर टूट पड़े। बेहद ही गंदी-गंदी गालियां देने लगे।
आपको बता दें कि पंखुड़ी ने गाली-गलौच करने वाले लोगों के खिलाफ लखनऊ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। वहीं पति अनिल यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी छोड़ दी।
आवश्यक सूचना –@samajwadiparty के साथ मेरा सफ़र समाप्त हुआ। pic.twitter.com/zmfA5NEojS
— Anil Yadav (@anil100y) February 27, 2021