कर्नाटक: बेंगलुरु में कल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन एक रैली निकाली गई। जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रैली में शामिल हुए। इस रैली में मौजूद अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारा लगाए। जिसके बाद उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अब उस महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पाकिस्तान जिंदाबाद नारा अब तूल पकड़ रहा है। विपक्षी पार्टी ने कई नेताओं ने असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी शब्दों में निंदा की। तो वहीं अब बेंगलुरु में श्री राम सेना और हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने अमूल्या (जिन्होंने कल CAA विरोध प्रदर्शन रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, जो देश हमार दुश्मन है उसके जिंदाबाद के नारे कैसे लगाए जा सकते है। भारत के हर नागरिक को यह अधिकार दिया गया है कि अगर वह सरकार के फैसले से खुश नहीं है तो उसका विरोध कर सकते है। लेकिन जिस देश ने तुम्हें इतना कुछ दिया है उसके खिलाफ ऐसी बातें कोई कैसे बोल सकता है।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, जो नारा जिसको पसंद आता है, उसके सामने वही नारे लगते हैं। जो आपने खेती की है वो ज़हर की खेती की है, उसमें फसल इसी तरह की पैदा होगी। जो बोएंगे वो ही काटेंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि, आपके (असदुद्दीन ओवैसी) मंच पर महिला आती है और ऐसे नारे देती है। इसका मतलब आपने इस देश में जहर घोल दिया है। आप बार-बार देश को मुस्लमानों को गुमराह कर रहे हैं, आपको देश के मुस्लमानों का ठेका किसने दिया?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने इस मामले में कहा कि, अमूल्या (जिसने कल बेंगलुरु मंन CAA विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था) को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। उसके पिता ने भी कहा है कि, वह उसे नहीं बचाएंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उसे उचित सजा मिलनी चाहिए।