SSC Exam को लेकर रूट डायवर्जन, सुबह से रात आठ बजे तक लागू रहेगा
लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को होनी है। इसके चलते अभ्यर्थियों को किसी तरह की यातायात सम्बंधित समस्याएँ न हो इसके लिए यातायात विभाग ने कमर कस ली है।
लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 2019 रविवार को दो पालियों में 30 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
परीक्षा शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डायवर्जन सुबह छह बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इन रास्तों पर जाने से बचें
-लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर के पास सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-देवरिया से महानगर में आने वाली बसें खोराबार बाईपास से तारामण्डल, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा से अपने गंंतव्य को जाएंगे।
-कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-देवरिया के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मोतीराम अड्डा के पास सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
इस मार्ग से होकर जा सकेंगे वाहन
-रेलवे रोडवेज बस स्टैण्ड से देवरिया को जाने वाली बसें विवि चौराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, देवरिया बाईपार तिराहा, तारामण्डल होकर अपने गन्तब्य की ओर जाएंगे।