सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से एनसीबी की कस्टडी में है वहीं रिया से लगातार एनसीबी की पूछताछ जारी है।
रिया ने आज पहली बार कूबला कि उन्होंने ड्रग्स लिया है। इससे पहले रिया इस बात पर अड़ी थी कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं लिया है।
वहीं ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स को समन करेगा। रिया ने उन बॉलीवुड पार्टियों के नाम भी दिए हैं जहां ड्रग्स ली जाती थी. एनसीबी सुशांत के को-स्टार्स और एक्टर्स को भी समन करेगा।
सूत्र के मुताबिक, एनसीबी ने डोजियर तैयार किया है। इसमें 25 बॉलीवुड कलाकारों के नाम शामिल हैं. इस डोजियर को एनसीबी SIT ने तैयार किया है।
लिस्ट में सेलेब्स के नाम A, B & C कैटिगरी में डाले गए हैं और जल्दी एनसीबी इन बॉलीवुड कलाकारों को समन करेगी।
रिया चक्रवर्ती के घर से जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस एनसीबी ने बरामद किए थे उन्होंने कई बड़े राज खोले हैं। जांच के मुताबिक, साल 2017-2018-2019 में रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा एक्टिव थी।