बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ड्रग्स कनेक्शन में रिया के कबूलनामे ने पूरे केस को एक तरफ कर दिया। रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
रिया आज जब पूछताछ के लिए आई थीं तो उसके कुछ ही घंटे बाद उनकी पर्सनल गाड़ी को वापस भेज दिया गया था जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि आज रिया की गिरफ्तारी हो सकती है।
NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से पहले दिन तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी। दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर आज तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुशांत के हाउस स्टाफ सैमुअल मिरांडा ने एनसीबी को बताया था कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही वे सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदते थे वहीं रिया जिनसे ड्रग्स मंगवाती थीं वे उनके भाई शोविक के पहचान का था।