{ ऋषिकेश से अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट }
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन गंगा के पावन तट पर सुबह के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे । वहीं महायोगी श्री श्री रविशंकर भी कार्यक्रम में पहुंचे।

जहां उन्होंने महत्सव में पहुंचे योग साधकों को योग का महत्सव बताते हुए बताया कि योग से हर योग्यता को प्राप्त करते है। योग आरोग्य रहने का साधन है। योग शांति का जरिया है जीवन मे शांति एवं समृद्धि का जरिया भी योग ही है।

वहीं उन्होंने योग के साथ – साथ योगनागरी ऋषिकेश की विशेषता बताते हुए बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर योगनागरी ऋषिकेश ने अपना एक अलग स्थान बनाया है।
जिस कारण आज अंतरास्ट्रीय स्तर पर योग की राजधानी कहलाने जाने वाले योगनागरी ऋषिकेश से बड़े – बड़े योगी तपस्वी यहां से निकलकर भी अपने योगनागरी ऋषिकेश को याद रखते है।

वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि 7 दिन चलने वाले अंतरास्ट्रीय योग महत्सव के लिए पर्यटन विभाग द्वारा व्यवस्था दुरुस्त की गई है इससे उत्तराखंड को निरोग रहने के साथ – साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे ।