1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Panchayat Chunav: सूबे के सभी 75 जिलों की आरक्षण लिस्ट तैयार, जानें कहां कितनी फीसदी हुआ आरक्षण

UP Panchayat Chunav: सूबे के सभी 75 जिलों की आरक्षण लिस्ट तैयार, जानें कहां कितनी फीसदी हुआ आरक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP Panchayat Chunav: सूबे के सभी 75 जिलों की आरक्षण लिस्ट तैयार, जानें कहां कितनी फीसदी हुआ आरक्षण

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  की तैयारियां जोरो से चल रही है। मंगलवार का दिन वह दिन है, जब लोगो को यह पता चल जायेगा कि कौन सी सीट किस श्रेणी में आरक्षित होगी और कौन सी सीट आरक्षित से सामान्य हो जायेगी। आपको बता दें कि सूबे की सभी 75 जिलों में आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है। जो 2 मार्च मंगलवार को सर्वजनिक कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि सभी 75 जिलों के विकास भवन और ब्लॉकों पर आरक्षण की सूची चस्पा होगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल सूची प्रकाशित होगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है।

मंगलवार 2 मार्च को पहली सूची जारी की जायेगी। जिसके बाद मिली आपत्तियों का निवारण करते हुए अंतिम सूची तैयार कर सार्वजनिक की जायेगी। उत्तर प्रदेश में 3051 पद जिला पंचायत सदस्यों के, 826 ब्लॉक प्रमुखों के, 75 हजार 855 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के, 58 हजार 194 ग्राम प्रधानों के और 7 लाख 31 हजार 813 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं।

आपको बता दें कि 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति ST, 21 फीसदी अनुसूचित जाति SC और 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग OBC के लिए आरक्षित की जायेंगी। बाकी 51 फीसदी सीटें सामान्य के लिए होंगी। सभी वर्गों में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यूपी सरकार ने फैसला लिया था कि इस बार आरक्षण में रोटेशन सिस्टम का पालन किया जायेगा। इसी आधार पर जिलों में लिस्ट तैयार की गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...