1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना से मृत कारोबारी के परिजनों समेत 155 के खिलाफ रिपोर्ट, Lockdown का किया था उल्लंघन

कोरोना से मृत कारोबारी के परिजनों समेत 155 के खिलाफ रिपोर्ट, Lockdown का किया था उल्लंघन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से मृत कारोबारी के परिजनों समेत 155 के खिलाफ रिपोर्ट, Lockdown का किया था उल्लंघन

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण से मृत हुए कारोबारी शेखर सर्राफ के पुत्र एवं रिश्तेदारों समेत 155 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने थाना सासनी गेट में रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर सभी पर  धारा 144 व लॉकडाउन उल्लंघन करने का आरोप है।

कुछ लोगों ने फैलाई अफवाह

एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बिना पुष्टि के भ्रामक खबरें मिल रही हैैं। मंगलवार को रियल एस्टेट कारोबारी की मौत के बाद कुछ लोगों ने उनके पूरे परिवार के बारे में अफवाह फैला दी, जबकि उनकी रिपोर्ट तक नहीं आई। एक शख्स ने तो प्रशासन, मीडिया और कारोबारी के परिवार पर ही ठीकरा फोड़ते हुए संदेश शेयर किया। इसमें आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए गए। एक अन्य ने लिखा कि शहर को सभ्य, शिक्षित व अपनों को जिम्मेदार नागरिक बताने वालों ने ही कोरोना दिया है। तीन प्रमुख अस्पतालों को कोरोना फैलाने का प्रमुख जिम्मेदार बताया। सिर्फ यही नहीं, प्रशासन ने मंगलवार को जब तीन थाना क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लॉकडाउन की घोषणा की तो कुछ लोगों ने उसे कर्फ्यू बता दिया, जिससे लोग असमंजस में रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...