नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगातार प्रकोप ढहा रही है, जिसे हराने को लेकर पूरी दुनिया एक साथ खड़ी नजर आ रही है। हालांकि इस महामारी से लड़ने के लिए देश की राजधानी दिल्ली लगातार अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी की समस्या से जूझ रहा है। आपको बता दें कि इसी बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट पहुंच गई है, जिसके बाद अब दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई होगी।
लगातार रायगढ़ से आपूर्ति हो रही है ऑक्सीजन
गौरतलब है कि रायगढ़ से दिल्ली और गुरूग्राम में लगातार ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। बता दें कि इससे पहले रविवार को जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा था। जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है।
आपको बता दें कि ऑक्सीजन की लगातार किल्लत होने के बाद केंद्र सरकार ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई करने की बात कहीं थी, जिससे ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकें। बता दें कि इन प्लांटों से 25 अप्रैल तक विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। वहीं 24 अप्रैल को 2894 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई थी। जबकि एक हफ्ते पहले औसतन 1500 से 1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था।
आपको बता दें कि, ऑक्सीजन के परिवहन को तेज करने के लिए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से निर्देश दिया गया है। इसमें ऑक्सीजन भेजने के लिए निश्चित संख्या में नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों को परिवर्तित करने के लिए कहा गया है। खबरों की मानें तो जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन और बेडों को लेकर कई कदम उठाये जा रहे है, उससे ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन दोनों सुविधाओं की कमी नहीं देखने को मिलेगा।