दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अब भारत देश में ही बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दे कि इससे पहले 7 तारीख को 91 हज़ार के करीब मामले सामने आये थे।
24 घंटे में 1172 लोगों की जान गई है और आपको एक बात और बता दे कि सितंबर में रोज़ एक हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है।
दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है. इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।