अलीगढ़- सियासत के दौर में तमाम तरह के उतार चड़ाव आते रहते है। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी बात पर अडिग रहे वही राजनीति का असली धुरंदर कहलाता है और उसे ही लोग अपना असली जनप्रतिनिधि कहते है। जो जनता से किये हुए वादों से किसी भी कीमत पर ना मुकरे, ये सारी परिभाषा साबित होती है, हाथरस लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद व विधानसभा इगलास के पूर्व विधायक राजवीर दिलेर पर उनके द्वारा बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान इगलास तहसील को एक स्टेडियम देने की बात कही थी।
जिसको लेकर जब आज उनसे बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया स्टेडियम जल्द इगलास की झोली में आने वाला है। उनके द्वारा किया हुआ वादा उनको याद है वो अपने वादे से नहीं मुकरेंगे।
दरअसल आज तहसील इगलास के कस्बे में यूथ स्पोर्ट्स डेवलोपमेन्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर के द्वारा किया गया।
बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को देखकर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही इगलास को स्टेडियम देने की मांग को जल्द पूरा करने की बात कही, सांसद राजवीर दिलेर के द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जीती हुई टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में चेस, कबड्डी, कराटे, दौड़, लौंगजम्प, रेसलिंग, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, जैसे खेलों में दूर दराज से आये खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।
वहीं कार्यक्रम का आयोजन सौरव चौधरी और वीर बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को कन्हैया सेवा समिति के अध्यक्ष बल्लभ चौधरी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।