1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रश्मिका मंदाना बनीं I4C की ब्रांड एंबेसडर, साइबर क्राइम के खिलाफ उठाई आवाज

रश्मिका मंदाना बनीं I4C की ब्रांड एंबेसडर, साइबर क्राइम के खिलाफ उठाई आवाज

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को साइबर क्राइम के खिलाफ भारत सरकार की पहल I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।

By: Rekha 
Updated:
रश्मिका मंदाना बनीं I4C की ब्रांड एंबेसडर, साइबर क्राइम के खिलाफ उठाई आवाज

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को साइबर क्राइम के खिलाफ भारत सरकार की पहल I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि वह अब साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करेंगी।

रश्मिका ने अपने डीप फेक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना बेहद डरावनी थी और इसी वजह से उन्होंने साइबर क्राइम के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और वह इस दिशा में जागरूकता लाने के लिए सरकार के साथ काम करेंगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो के जरिए बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अब समय आ गया है कि हम अपनी ऑनलाइन दुनिया की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा, “मैंने साइबर अपराध का खुद अनुभव किया है और इसे लेकर जागरूकता फैलाने का लक्ष्य है। मैं I4C की ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस लड़ाई में आप सभी की मदद करने के लिए तैयार हूं।”

डीप फेक वीडियो का किया जिक्र
रश्मिका मंदाना ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उनका एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे वह बेहद सहम गई थीं। उन्होंने इसे साइबर क्राइम की एक घातक घटना बताया और कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि सभी लड़कियों के लिए एक डरावनी स्थिति है। रश्मिका ने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की।

अमिताभ बच्चन ने भी जताई थी चिंता
6 नवंबर 2023 को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रश्मिका मंदाना के डीप फेक वीडियो को शेयर किया और इसे एक शर्मनाक घटना बताया था। इसके बाद रश्मिका ने खुद भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और इसे एक गंभीर साइबर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों का गलत इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है और इसे रोकने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...