बॉलिवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘किक’ और ‘सुल्तान’ की थी जिसमें उनकी अदाकरी की खुब तारीफे हुई थी। अब रणदीप हुड्डा एक बार फिर से सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।
सलमान खान ने बहुत पहले ही घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म राधे है, और इसी फिल्म में अब भाईजान के साथ रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं।
रणदीप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में वो ब्लू टी-शर्ट और डेनिम में दिख रहे हैं। यह फोटो अपलोड करने के साथ रणदीप ने कैप्शन लिखा हैं कि, वह राधे की शूटिंग के लिए गोवा जा रहे हैं।
आपको बताते चले कि, फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टोड भाई का डायरेक्शन सलमान खान कर रहे हैं। फिल्म में इन दोनों अभिनेताओं के अलावा जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे।