कल 15 मार्च को आलिया भट्ट ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। आलिया के बर्थडे पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे देर रात नजर आए। बर्थडे पार्टी की वीडियों और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनमें से एक तस्वीर में आलिया और रणबीर एक साथ दिखाई दे रहें हैं।

बताते चले आलिया और रणबीर पिछले एक साल से एक—दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और कई मौको पर दोनों को एक साथ देखा जा चुका है लेकिन आलिया और रणबीर की जो तस्वीर वायरल हो रहीं है वह थोड़ी पुरानी है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया—रणबीर अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं।
इस फोटो में अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है और सभी कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका और आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इन दोनों जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।
बता दे, आलिया और रणबीर पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हाला की इन दोनों में से अभी तक किसी ने शादी को लेकर खुलकर कुछ नहीं बोला है।