मुंबई: देश में कोरोना का कहर जारी है, लेकिन इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपने लिए पार्टी टाइम निकाल ही लेते हैं। रविवार रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में देर रात पार्टी के बाद मुंबई में जबरदस्त अंदाज में स्पॉट किया गया। हाथ में हाथ डाले ये कपल एक दूसरे में खोया नजर आया। सोशल मीडिया पर इनका ये वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है।
View this post on Instagram
बीती रात वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ पार्टी करते देखा गया। उनके अलावा करीना कपूर खान, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को करिश्मा कपूर के घर एक पार्टी में शिरकत करते देखा गया। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
यह भी पढ़ें:सरकार ने बंद किए सिनेमा हॉल, सड़कों पर उतर आई जनता…
अर्जुन, जो रणबीर और आलिया के साथ पार्टी कर रहे थे, बाद में करिश्मा के घर पर देखे गए और लेडीलव मलाइका के साथ वेन्यू से बाहर चले गए। रणबीर और आलिया भी ब्लैक कलर में एक दूसरे के साथ ट्विन करते नजर आए। जहां रणबीर ने ब्लैक जींस और स्वेटशर्ट पहनी थी, वहीं आलिया ब्लैक ऑफ शोल्डर जंपसूट में काफी हॉट लग रही थीं। इस दौरान लोगों ने इन्हें लेकर कमेंट भी किया।
वहीं जब से रणबीर-आलिया ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों जोड़े लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे अक्सर प्रशंसकों को अपने प्यारे पीडीए से खुश करते हैं।
हालांकि रणबीर आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, पर आलिया अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज से फैंस से खुश कर देती हैं। जल्द ही दोनों पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए भी तैयार हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया नजर आएंगे।