1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रणबीर-आलिया एक साथ पहुंचे फुटबॉल मैच देखने- वीडियो हुआ वायरल

रणबीर-आलिया एक साथ पहुंचे फुटबॉल मैच देखने- वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रणबीर-आलिया एक साथ पहुंचे फुटबॉल मैच देखने- वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक उत्साही फुटबॉल प्रशंसक हैं और अक्सर उन्हें अन्य सेलेब्स के साथ कई गेम खेलते देखा जाता है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते नज़र आए। अभिनेता, मुंबई में हुए एक मुकाबले में आलिया भट्ट के साथ मुंबई सिटी एफसी को सपोर्ट करते नजर आए।

https://www.instagram.com/p/B81cx-ThCY7/?utm_source=ig_web_copy_link

रणबीर, आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस आलिया, रणबीर कपूर के साथ बैठी नज़र आ रही हैं और अपनी फेवरेट टीम का झंडा भी लहरा रही हैं। और दोनों फुटबॉल मैच के दौरान एक दूसरे से बातचीत भी करते दिखाई दे रहे है। बता दें कि ये वीडियो शुक्रवार का है, जब चेन्नइयन एफसी और मुंबई सिटी एफसी का मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले को चेन्नइयन एफसी ने 1-0 से अपने नाम कर लिया था। इस दौरान आलिया और रणबीर दोनों ही स्पोर्ट्सवियर ड्रेस में नज़र आए।

रणबीर, आलिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ पार्टी, एयरपोर्ट हो या शूटिंग पर साथ नजर आते रहते है। वैसे आलिया तो कई मौकों पर रणबीर के घर पर भी नज़र आ चुकी है।

https://www.instagram.com/p/B8B2uR5Bci6/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो आलिया और रणबीर इस समय फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के करीब आने की खबरें भी आई थीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन भी अपना अहम किरदार निभाते नजर आएगे। इतना ही नहीं फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी दिखाई देने वाले हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ 4 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

https://www.instagram.com/p/B8DcM1ph9GA/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि आलिया भट्ट की भी आने वाले दिनों में कई नयी फिल्में आ रही है ‘गंगुबाई कठियाबाड़ी’, ‘सड़क 2’ और करण जौहर की मल्टी स्टारर ‘तख्त’ इन सभी फिल्मों में एक्ट्रेस अपना अहम रोल प्ले करती नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...