{ रवि शंकर की रिपोर्ट }
शासन की और से तैनात किए गए नोडल अधिकारी सुरेंद्र राम ने मिलक पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
रामपुर में कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए शासन ने चंद रोज पहले ही सीनियर आईएएस सुरेंद्र राम को रामपुर का नोडल अधिकारी बनाकर भेजा है।
उन्हेांने बिलासपुर और स्वार का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। नोडल अधिकारी शनिवार को मिलक तहसील पहुंचे, जहां एसडीएम ज्योति गौतम के साथ मिलकर तहसील का निरीक्षण किया।
उन्होंने कोरोना को लेकर चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लॉक डाउन के पालन पर जोर दिया।