1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में रामलला ने पहनें डिजाइनर कपड़े, भगवान राम के साथ अब अन्य देवता इस लुक में आएंगे नजर

अयोध्या में रामलला ने पहनें डिजाइनर कपड़े, भगवान राम के साथ अब अन्य देवता इस लुक में आएंगे नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या में रामलला ने पहनें डिजाइनर कपड़े, भगवान राम के साथ अब अन्य देवता इस लुक में आएंगे नजर

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

अयोध्या: हिंदू-धर्म में बसंत पंचमी के पर्व की खास मान्यता है। आज पूरे देश में हिंदु धर्म के लोग इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मना रहे है। जगह-जगह पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राम जन्मभूमि अयोध्या में भी खास तरीके से बसंत पंचमी का शुभ पर्व मनाया गया। इस शुभ दिन श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला  को खादी के डिजायनर अंगवस्त्रम पहनकर विराजमान किया गया।

बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम और अन्य देवताओं का अब नया वार्डरोब होगा। भगवान राम के भाई – लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न साथ ही  भगवान हनुमान अब खादी सिल्क से बने कपड़े पहनेंगे। सिल्क के बनाए इन कपड़ों को डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने डिजाइन किया है। बताते चलों कि ये नए कपड़े खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रदान की गई खादी सिल्क के साथ बनाए गए हैं।

बता दें कि सोमवार शाम डिजाइनर मनीष त्रिपाठी द्वारा रामलला के लिए तैयार अंगवस्त्रम का अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

बता दें कि बसंत पंचमी से शरद ऋतु का समापन होता है और बसंत का आगमन होता है। बसंत के साथ ही प्रकृति एक बार फिर खूबसूरत हो जाती है। बसंत पंचमी के त्योहार के इस खास मौके पर रामलला को नए वस्त्र पहनाकर अब रामलला को वस्त्र पहनाने की शुरुआत करदी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...