1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना को लेकर विवादित बयान देने के बाद राकेश टिकैत ने आखिर क्यों लगवाई कोरोना वैक्सीन? पढ़ें एक क्लिक में…

कोरोना को लेकर विवादित बयान देने के बाद राकेश टिकैत ने आखिर क्यों लगवाई कोरोना वैक्सीन? पढ़ें एक क्लिक में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना को लेकर विवादित बयान देने के बाद राकेश टिकैत ने आखिर क्यों लगवाई कोरोना वैक्सीन? पढ़ें एक क्लिक में…

गाजियाबाद: जहां एक ओर कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर के लोगों को झकझोंर के रख दिया है। वहीं दूसरी ओर वेक्सीनेशन का काम भी लगातार जारी है। और पिछले कई महिनों से चलते आ रहे किसान आंदोलन की आग अभी भी ठंडी नहीं पड़ी है।

वहीं अगर बात करें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की तो वह अक्सर कोई ना कोई ऐसा बयान दे देते हैं जो विवादों में आ जाता है। अभी हाल ही में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में फैल रहे कोरोना महामारी को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि उनका आंदोलन शाहीन बाग वाला आंदोलन नहीं है, जो कोरोना के डर से खत्म हो जाएगा।

तो वहीं अब राकेश टिकैत ने भी आखिरकार कोराना वैक्सीन का टीका लगवा लिया है। मंगलवार को राकेश टिकैत ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास वाला अस्पताल से ही पहली डोज ली है।

बता दें कि सुबह 10 बजे राकेश टिकैत कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां पर उन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके बाद उन्हें थोड़ी देर के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया और लगभग 11 बजे उन्हें अस्पताल से वापस भेज दिया गया।

वहीं बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही टिकैत ने सरकार से मांग की थी कि किसान कानून के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को भी सरकार की तरफ से वैक्सीन लगवाई जाए।

जैल कैदियों को लेकर भी कही ये बात

पिछले महीने राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर कहा था कि कोरोना की वैक्सीन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों और जेल के कैदियों को भी लगनी चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने मांग करते हुए यह भी कहा था कि आंदोलन स्थल पर किसानों का टीकाकरण किया जाए। साथ ही राकेश टिकैट ने खुद भी कोरोना टीका लगवाने की इच्छा जाहिर की थी।

ऐसे में मंगलवार को उन्होंने स्वेच्छा से गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। इसी के साथ बताते चलें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की चारों सीमाओं शाहजहांपुर, टीकरी, सिंघु और गाजीपुर पर यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन अभी भी लगातार जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...