1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान सियासत : कांग्रेस ने मांगा गजेंद्र सिंह शेखावत का इस्तीफा

राजस्थान सियासत : कांग्रेस ने मांगा गजेंद्र सिंह शेखावत का इस्तीफा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान सियासत : कांग्रेस ने मांगा गजेंद्र सिंह शेखावत का इस्तीफा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निशाने पर लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, किसी भी प्रदेश में या हमारे देश में जब लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को धनबल का उपयोग करके उसे गिराने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि हमारे देश के अंदर जनता मत देती है, मर्जी से चुनती है। इस समय जो लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें सच्चाई का साथ नहीं देंगे तो, ऐसा समय आएगा जब लोग वोट डालने से पहले सोचेंगे कि हम वोट डालने जा रहे हैं, लेकिन धनबल का उपयोग करके हमारी सोच और मत को बदल सकते हैं, तो हम क्यों जाए।

अगर बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है तो केंद्र सरकार से लेकर हरियाणा सरकार और इनकम टैक्स, ईडी, दिल्ली पुलिस यह सब के सब कांग्रेस के विधायकों को सुरक्षा देने और जो कांग्रेस के लोग हैं, उन पर दबाव बनाने के लिए क्यों कोशिश कर रही है ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...