राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीस सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाक़ात की है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने पास बहुमत होने की बात कही है और 104 एमएलए अपने पक्ष में होने की बात कही है।
खबरें है कि गहलोत ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वे सदन में भी बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं।
बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा था हम बहुमत परीक्षण की मांग नहीं करते लेकिन अगर अशोक गहलोत को लगता है कि उनके पास बहुमत है, तो उन्हें सदन में इसे साबित करना चाहिए।
बताते चले, राजस्थान के टेप कांड में अशोक सिंह चौहान और भरत मिलानी ने अपना वॉयस सैंपल देने से मना कर दिया है.
इन दोनों को राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार किया था।