1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें मौसम विभाग ने किन इलाकों में जताई बारिश की आशंका

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें मौसम विभाग ने किन इलाकों में जताई बारिश की आशंका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें मौसम विभाग ने किन इलाकों में जताई बारिश की आशंका

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह एका-एक मौसम ने करवट ले ली, गुरुवार को मौसम एकदम साफ था। इतना ही नहीं तेज धूप भी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह होते-होते बादल गरजने लगे, अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में अंधेरा सा छा गया। राजधानी दिल्ली समेंत नोएडा के कई इलाकों में बारिस हुई। वहीं भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके साथ ही विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई थी जो सही साबित हुई।

आपको बता दें कि 12 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, बिजली या तेज़ हवाओं या ओलावृष्टि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 12 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की या तेज़ हवाएं और ओलों की भी चेतावानी जारी की गई है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश:

खतौली, बरौत, बागपत, शिकारपुर, गुरुमुखेश्वर, सियाना, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, खुर्जा, लोनी-देहात, शामली, खेकरा, अलीगढ़, अमरोहा, दादरी, इंदिरापुरम, गलौठी, जट्टारी, खैरी>

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से खराब हो गई। गुरुवार को राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 के अंक पर था, जो खराब श्रेणी में रहा। इतना ही नहीं दिल्ली के दो इलाके ऐसें भी हैं, जहां सूचकांक 300 के अंक के पार पहुंच गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...