1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कई राज्यों में बारिश का कहर, भारी जानमाल का नुकसान, अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी रद्द

कई राज्यों में बारिश का कहर, भारी जानमाल का नुकसान, अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी रद्द

देश में बारिश के कहर की चपेट में कई राज्य आ चुके हैं। लगातार मूसलाधार बारिश में भारी जानमाल की क्षति हुई है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई जगह स्कूल और कॉलेजों को भी बंद किया गया है। कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं तो कुछ के रूट को डायवर्ट किया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते अमरनाथ यात्रा मंगलवार को लगातार चौथे दिन निलंबित कर दी गई। जिससे करीब 15,000 तीर्थयात्री जम्मू और अन्य स्थानों पर फंसे हुए हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कई राज्यों में बारिश का कहर, भारी जानमाल का नुकसान, अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी रद्द

नई दिल्लीः देश में बारिश के कहर की चपेट में कई राज्य आ चुके हैं। लगातार मूसलाधार बारिश में जानमाल की क्षति हुई है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई जगह स्कूल और कॉलेजों को भी बंद किया गया है। कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं तो कुछ के रूट को डायवर्ट किया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते अमरनाथ यात्रा मंगलवार को लगातार चौथे दिन निलंबित कर दी गई। जिससे करीब 15,000 तीर्थयात्री जम्मू और अन्य स्थानों पर फंसे हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका के चलते भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी उफान पर है तो वहीं कई जगह भूस्खलन के चलते करीब 1000 सड़कें बंद कर दी गई हैं। कई जगहों पर गाडियां बाढ़ में खिलौनों की तरह बहती नजर आ रही हैं।

उत्तराखंड में भी कमोबेश यही हाल है। भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने, स्लिप और कई जगह बरसाती गदेरों के उफान पर होने के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तरकाशी में पांच, रुद्रप्रयाग में एक और विकासनगर में दो लोगों की भूस्खलन के चलते मौत हो गई। बता दें कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड की गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं। देहरादून शहर में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें और चौक-चौराहे तालाब जैसे नजर आए। बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खोला गया।

इधर दिल्ली में यमुना नदी अपना रौद्र रूप अपनाए हुए है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। दिल्ली के आसपास के राज्य पंजाब और हरियाणा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बाढ़ का संकट गहरा गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों पर तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गई हैं। हालात यह हैं कि जहां दिल्ली की यमुना नदी में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, वहीं हरियाणा के करनाल के कई गांवों में गंभीर जल-जमाव हो गया है और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभागने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है। बारिश संबंधित घटनाओं में अभी तक उत्तर भारत में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश के चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमों को तैनात किया गया है।

 

वहीं हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते 18 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी भारी बारिश से अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल और उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते हाइवे व आम सड़कें बंद कर दी गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में 10 से अधिक एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमें तैनात की गई हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के बाद पंजाब में बारिश के चलते हालात गंभीर हैं। पंजाब में 14 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी फिर जारी की है। मौसम विभाग के मुताबित दिल्ली में 15 जुलाई तक बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...