1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के इन 20 जिलों में होगी बारिश, इटावा में 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान जानें सबसे गर्म जिला

UP के इन 20 जिलों में होगी बारिश, इटावा में 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान जानें सबसे गर्म जिला

लीगढ़, मथुरा, संभल, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, इटावा, महोबा जिले शामिल हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP के इन 20 जिलों में होगी बारिश, इटावा में 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान जानें सबसे गर्म जिला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी में सोमवार को कई जगह जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत पूर्वी और मध्य हिस्से में 24 घंटे में 6.5 मिमी बारिश हुई, जो औसत अनुमान 4.5 मिमी से 2 मिमी अधिक है। मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। एक जून से अब तक प्रदेश में 573.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने दो सितंबर तक प्रदेश में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

उन्होंने बताया कि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लखीमपुर खीरी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। इटावा जिला का 22.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को 20 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग जिन जिलों में बारिश का अमुमान लगाया है, उनमें अलीगढ़, मथुरा, संभल, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, इटावा, महोबा जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। मानसून की अक्षीय रेखा सामान्य स्थिति के दक्षिण में है।

मौसम विभाग ने बताया कि 3 सितंबर के बाद एक बार फिर मॉनसून ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर देगा। अपतटीय ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर है और एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के दक्षिण सिंध पर बना हुआ है। जिसके कारण यूपी के कुछ हिस्सों में 2 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...