1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवक-युवतियां धरे गए

ग्रेटर नोएडा पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवक-युवतियां धरे गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवक-युवतियां धरे गए

कोरोना काल में भी देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सोमवार को एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी। इस दौरान 7 युवती ओर 11 युवकों को मौके से पकड़ा गया।

पकड़े गए युवकों के पास से 18 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से सभी युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से एक लाख 19 हजार रुपए, गर्भ निरोधक गोलियां व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

ग्रेटर नोएडा बीटा 2 थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार को धंधा चल रहा था। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी। सोमवार को बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए साथियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों के पास से 18 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर में सभी आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान अनुज, दीपक, विष्णु, सलमान, श्यामवीर, लालू, अजीत, आदित्य, नसीम, मिथुन व अनिरूद्ध के रूप में हुई है। ये सभी लोग ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...