रिपोर्ट : इब्ने हसन जैदी / मोहम्मद आबिद
उन्नाव में तीन बेटियों के साथ हुए घिनौने अपराध के मामले में एक पीडित का इलाज एक निजी अस्पाताल में चल रहा है और इसी कड़ी में घायल बेटी का हाल चाल जानने के लिए उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज पहुंचे और उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही बताया है।
इसके साथ सांसद साक्षी महाराज ने घिनौने अपराध के मामले में सियासत करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा की विपक्ष सिर्फ दिखावा करता है और निशाना साध सकता है उनका कहना है की कि विपक्ष का धर्म है विरोध करना लेकिन इतनी नीचता की राजनीति नहीं करनी चाहिए, कि बिना जाँच रिपोर्ट आये बलात्कार जैसी बात करना और पुलिस की जाँच को मनगढंत कहानी बताने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की सोनिया गांधी आज भी रायबरेली से सांसद हैं और अगर राहुल गांधी के लिए उत्तर भारतीय इतने बेकार है तो सबसे पहले उन्हें अपनी माँ सोनिया गाँधी को सांसद पद से स्तीफा दिलवाना चाहिए।