कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का आज 50वां जन्मदिन है। भले ही राहुल अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं लेकिन में उनके समर्थकों में काफी उत्साह हैं। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए हैं। अलीगढ़ में कांग्रेस अलीगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल की लंबी आयु के लिए हवन कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प भी लिया।

एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं। हमने चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए शपथ ली है और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे।