1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मौत से पहले राहुल वोहरा के वो आखिरी शब्द, जिसे पढ़कर आपका भी कलेजा फट जाएगा, पत्नी ने की इंसाफ की मांग

मौत से पहले राहुल वोहरा के वो आखिरी शब्द, जिसे पढ़कर आपका भी कलेजा फट जाएगा, पत्नी ने की इंसाफ की मांग

By: Amit ranjan 
Updated:
मौत से पहले राहुल वोहरा के वो आखिरी शब्द, जिसे पढ़कर आपका भी कलेजा फट जाएगा, पत्नी ने की इंसाफ की मांग

नई दिल्ली : यूट्यूबर और एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से रविवार को निधन हो गया। राहुल के निधन से उनकी पत्नी ज्योति तिवारी काफी गम में है, इसी बीच उन्होंने अपने पति के लिए इंसाफ की मांग की है। ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए हॉस्पिटल की लापरवाही के बारे में बता रही हैं।

वीडियो में राहुल ऑक्सीजन मास्क हटा कर बोलते हैं कि इसकी बहुत कीमत है आज के टाइम में। बिना इसके मरीज छटपटा जाता है। इसके बाद वो मास्क फिर से लगाते हैं और फिर हटा कर कहते है इसमें कुछ नहीं आ रहा है।

आगे राहुल कहते हैं, ‘अटेंडेंट आई थी मैंने उसे बोला तो वो बोली कि एक बोतल होती है उससे इसमें पानी आ जा रहा है। इसके बाद वो चले जाते हैं। फिर उनको आवाजें लगाओ। आते ही नहीं हैं। एक-डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक मैनेज करो। पानी छिड़कों इसको लगाओ। किसी को बोलो तो बोल रहे कि एक मिनट में आ रहे और आते ही नहीं हैं। मैं इस खाली मास्क का क्या करूं।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti Tiwari (@ijyotitiwari)

राहुल की पत्नी ने लिखा- हर राहुल के लिए न्याय। मेरा राहुल चला गया, ये सबको पता है पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली। इस तरह से ईलाज किया जाता है वहां। उम्मीद करती हूं मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया नहीं जाना चाहिए।

मालूम हो कि राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी। इसके कुछ घंटों के बाद ही उनकी मौत हो गई।

राहुल वोहरा ने लिखा कि, ‘मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता। तुम्हारा राहुल वोहरा। जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं। उन्होंने अपनी डिटेल्स भी साझा की।

नाम- राहुल वोहरा

उम्र- 35

अस्पताल का नाम- राजीव गांधी सुपर स्पेशियलटी हॉस्टपिटल, ताहिरपुर, दिल्ली

बेड संख्या- 6554

फ्लोर- 6वीं, बी विंग, HDU

इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को टैग करके आगे लिखा-

जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं….

अब जरा सोचिए उस युवा का मन उस वक्त किस परिस्थिति से गुजर रहा होगा, जब उसे मौत का आभास हुआ होगा। राहुल वोहरा जैसे लाखों लोगों ने अपनी जान इलाज के अभाव में गंवा दी। डॉक्टर्स की ओर से हरसंभव इलाज की बात कही गई। बाद में उन्हें दूसरे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट भी कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बता दें, राहुल वोहरा की शादी ज्योति तिवारी से हुई थी, दोनों साथ मिलकर कई फनी वीडियोज बनाया करते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...