कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। वो हर दिन आम आदमी से जुड़े मुद्दों को लेकर ना सिर्फ ट्वीट कर रहे है बल्कि वीडियो भी बना रहे है। आज उन्होंने एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
दरअसल देश में अब रोज़ 90 हज़ार के ऊपर कोरोना के मामलों आ रहे है और कई जगह से खबरें आ रही है की कफ़न खरीदने वालों की संख्या में बहुत तेजी आ रही है। अब उन्ही खबरों की कटिंग का वीडियो बनाकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है।
अपने उस ट्वीट में उन्होंने मोदी सरकार को शुतुरमुर्ग कहा है और साथ ही यह भी लिखा है कि हर गलत दौड़ में देश आगे जा रहा है।
मोदी सरकार देश को संकट में पहुँचाकर समाधान ढूँढने की बजाए शुतुरमुर्ग बन जाती है।
हर ग़लत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आँकड़े हो या GDP में गिरावट। pic.twitter.com/xN9uTAMcjI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2020
राहुल गाँधी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है. हर ग़लत दौड़ में देश आगे है. कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।
राहुल गांधी इन दिनों एक वीडियो सीरीज चला रहे हैं। इसमें वह सम सामयिक मुद्दों पर अपनी राय सामने रखते हैं। आपको दे की अब रविवार को पोस्ट किए गए वीउियो में उन्होंने जीएसएटी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की।