उत्तर प्रदेश में हुई हाथरस की घटना को लेकर सियासत जोरों पर चल रही है। विरोधी पार्टी लगातार इसका विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गाँधी के साथ हुई घटना पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जब पिछले हफ्ते वो हाथरस जा रहे थे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में वो जमीन पर गिर पड़े थे।
पंजाब में किसान कानूनों पर रैलियां कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि ‘कोई बड़ी बात नहीं है।’ राहुल ने कहा कि ‘क्या हुआ जो मुझे धक्का दे दिया गया था, हमारा काम देश को बचाना है।’
वो चीन से भी इस कारण डरते हैं और आपसे भी कि कहीं चीन या मीडिया हमारी इमेज ख़राब ना कर दे। नरेन्द्र मोदी जी को बस अपनी इमेज में दिलचस्पी है : श्री @RahulGandhi#किसान_न्याय_यात्रा pic.twitter.com/U3LLKMtloo
— Congress (@INCIndia) October 6, 2020
पिछले हफ्ते राहुल-प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन नोएडा पुलिस ने उनके काफिले को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने गाड़ी से उतरकर पैदल मार्च करना शुरू कर दिया था। उनके साथ कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम भी था।
They have stopped us on a bridge on the Haryana border. I’m not moving and am happy to wait here.
1 hour, 5 hours, 24 hours, 100 hours, 1000 hours or 5000 hours. pic.twitter.com/b9IjBSe7Bg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2020
इस दौरान पुलिस सबको रोकने की कोशिश कर रही थी। तभी यहां पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।
जिसमें राहुल गांधी भी पूरे जोर से आगे बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन कुछ पुलिसवाले उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। तभी राहुल गांधी धक्का लगने से जमीन पर गिर गए थे।
जिसके साथ देश का किसान है,
उसे कौन रोक पाएगा।
जिसने किसान रक्षा का प्रण लिया हो,
वो तो अपना प्रण निभाएगा।।#किसान_न्याय_यात्रा pic.twitter.com/wEarNtAZFH— Congress (@INCIndia) October 6, 2020
राहुल गांधी फिलहाल पंजाब में खेती बचाओ यात्रा कर रहे हैं और ट्रैक्टर रैलियां निकाल रहे हैं।
संसद में पास किए गए और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन चुके तीन नए किसान कानूनों के खिलाफ देश के कई राज्यों में किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।