1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप : देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब हो गई है

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप : देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब हो गई है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप : देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब हो गई है

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर है और रोज़ आम जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठा रहे है।

कल ही उन्होंने नोटबंदी और उसके बाद हुए दुष्रभाव को लेकर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि कैसे नोटबंदी के बाद आम आदमी को नुकसान हुआ और अमीरों को सरकार ने फायदा दे दिया।

आज एक बार फिर उन्होंने अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब हो गई है।

आज उन्होंने ट्वीट किया, 12 करोड़ रोज़गार गायब, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “मोदी सरकार, रोजगार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।

उनका कहना था किअगस्त में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.4 फीसदी पहुंच गई. जुलाई में देश में लेबर फोर्स की संख्या 42.4 करोड़ थी जो अगस्त में बढ़कर 42.8 करोड़ हो गई और इस बढ़ोतरी से बेरोजगारी की संख्या भी बढ़ी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...