कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे है और आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे है। इसके अलावा राहुल जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।
वही आज उन्होंने एक बार फिर एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। दरअसल उन्होंने एक खबर को शेयर किया है जिसमें लिखा गया है की सरकार अब एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।
मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहीम चला रहे हैं।
खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है।
जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर LIC को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है। pic.twitter.com/W4OjDJ1nY7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2020
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं. खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है।
आगे उन्होंने लिखा है कि जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर LIC को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को लेकर सरकार पर हमला बोला था।