1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का आरोप : मोदी सरकार की नीतियों के चलते जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट हुई है

राहुल गांधी का आरोप : मोदी सरकार की नीतियों के चलते जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट हुई है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी का आरोप : मोदी सरकार की नीतियों के चलते जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट हुई है

लॉकडाउन, बेरोजगारी और सुस्त अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी को कठघरे में खड़ा कर रहे है। और रोज़ आम आदमी से जुड़े हुए मुद्दों पर ट्वीट कर रहे है।

आज एक बार फिर उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों की नौकरियां गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई है।

आगे उन्होंने लिखा है कि इस सरकार ने भारत के युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है और आइए सरकार उनकी आवाज को सुनाएं।

इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी में बिना सोचे समझें किए गए लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है।

आगे वीडियो में कहा गया है कि जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है और लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं वहीं छोटे मध्यम व्यापार तबाह हो चुके हैं।

वीडियो में देश के बेरोजगारों और गरीबों को प्रति माह 6000 रुपये नकद देने की मांग की गई है. वीडियो में कहा जा रहा है कि देश के लोगों की ओर से हम सहायता की मांग करते हैं।

केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं और गरीब परिवारों को तुरंत न्याय दें, यहां तुरंत न्याय यानी कि 12 महीने के लिए प्रति माह नकद 6000 रुपये दे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...