रिपोेर्ट:खुशी पाल
उत्तराखंड(Uttarakhand) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह तीसरी बार हुआ है कि राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 12 फरवरी को उत्तराखंड जाएंगी। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी।
महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने जानकारी दी कि दोनों नेताओं के कार्यक्रम पहले से ही तय कर दिए गए है। इसके अलावा एक एआईसीसी(AICC) से कार्यक्रम जारी होना बाकी रहता है। मथुरादत्त जोशी ने जानकारी दी की राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।
इससे पहले राहुल गांधी 5 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर थे। वहां पहुंच राहुल गांधी ने 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली मुलाकात की। वहीं, आपको बता दें कि राहुल गांधी कुमाऊं के किच्छा भी गए थे। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार में भी वर्चुअल रैली की थी।
5 फरवरी को राहुल गांधी ने उत्तराखंड दौरे पर पहुंच किच्छा के किसानों से बातचीत की और कहा कि ‘मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। कहा कि आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी।