कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली आज पंजाब से हरियाणा पहुंचने वाले हैं पंजाब में राहुल गाँधी के लिए सब कुछ आसान था क्योंकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। और हरियाणा सरकार ने एलान कर दिया है कि भीड़ के साथ आने पर राहुल के लिए नो एंट्री होगी।
हरियाणा में नए कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली से पहले राज्य की सरकार ने कहा कि कांग्रेस नेता राज्य में थोड़े लोगों को लेकर आ सकते हैं, लेकिन पंजाब से बड़ी भीड़ को लाने की इजाजत नहीं होगी, जिससे माहौल ‘खराब’ हो सकता है।
Watch LIVE: Press conference with the media on the Farms Laws. https://t.co/Z9oOQuNLJI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2020
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि गांधी को अपना नजरिया रखने का अधिकार है, लेकिन ‘अगर वह पंजाब से बड़े जुलूस के साथ आते हैं, तो हम उसकी अनुमति नहीं देंगे।’ खट्टर ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्ट ने कहा,’अगर वह चाहते हैं कि राज्य के कुछ लोगों के संग उनका कार्यक्रम हो, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री विज ने कहा है कि सरकार गांधी को पंजाब की बड़ी भीड़ के साथ राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी और कांग्रेस नेता ‘अकेले या थोड़े लोगों’ के साथ आ सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, गांधी पंजाब में नव निर्मित कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। वह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा शहर पहुंचेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। वह करनाल में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोदी जी का हर फ़ैसला आम जनता को मजबूर और कुछेक पूँजीपति मित्रों को और मज़बूत बनाता है।
इस जन विरोधी सरकार के ख़िलाफ़ मैं आपके साथ हूँ और किसी भी हाल में हम पीछे नहीं हटेंगे। pic.twitter.com/3IPiCTgMdr
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2020
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गाँधी का आज के कार्यक्रम के बारे में बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के दुधन साधन में एक जनसभा करेंगे। जिसके बाद ट्रैक्टर रैली शुरु होगी जो 10 किमी की दूरी तय करके हरियाणा के पिहोवा में प्रवेश करेगी।
पिहोवा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी कुरुक्षेत्र जाएंगे और एक रात वहां ठहरेंगे। बुधवार सुबह पीपली मंडी से उनकी यात्रा शुरू होगी, जहां से वह नीलोखेड़ी जाएंगे। इसके बाद वह करनाल जाएंगे, जहां से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी।