कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए है। राहुल गांधी ने कहा अगर देश में यूपीए की सरकार होती तो कब का चीन को बाहर फेंक दिया गया होता और ऐसा करने में 15 मिनट भी नहीं लगते।
पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा के जरिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र आए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने देश में घुसने का दुस्साहस किया और हमारे जवानों को मारने की हिम्मत की है क्योंकि मोदी ने देश को ‘कमजोर’ कर दिया है।
PM जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो।
सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। pic.twitter.com/o6pVLjZlIO— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2020
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में पिछले 5 महीने से चल रहे तनाव पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर अभी यूपीए का शासन होता तो चीन की देश की सीमा में एक कदम भी बढ़ाने की हिम्मत नहीं पड़ती।
आगे राहुल ने कहा, “अगर यूपीए सत्ता में होती तो हम लोग चीन को बाहर निकालकर फेंक चुके होते और इसमें 15 मिनट का समय भी नहीं लगता।”
पंजाब के पेहोवा से अपने काफिले के साथ खेती बचाओ यात्रा के आखिरी चरण में हरियाणा आए राहुल ने कहा कि पिछले 6 सालों में नरेंद्र मोदी की किसी नीति से गरीब, किसान और मजदूर को कोई फायदा नहीं हुआ।
कुरुक्षेत्र के अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “मोदी ने कहा कि चीन हमारे क्षेत्र में नहीं घुसा है, तो हमारे 20 जवान कैसे मारे गए, उन्हें किन लोगों ने मारा?”
They have stopped us on a bridge on the Haryana border. I’m not moving and am happy to wait here.
1 hour, 5 hours, 24 hours, 100 hours, 1000 hours or 5000 hours. pic.twitter.com/b9IjBSe7Bg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2020
राहुल ने कहा कि पूरी दुनिया में एक ही देश है जिसका जमीन हड़पी गई है वो भारत है और ये लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं। प्रधानमंत्री अपने आप को देशभक्त कहते हैं, और पूरा देश जानता है कि चीन की सेना हमारे सीमा के अंदर है, किस तरह के देशभक्त हैं ये लोग।
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस के इस दावे को कि चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारत के जमीन को हथिया लिया है गलत व्याख्या करार दिया था।
राहुल ने कहा, “चीन हमारी सीमा में 4 महीने पहले आया है अब उन्हें बाहर फेंकने में कितना और समय लगेगा। मुझे लगता है कि जब तक यूपीए की सरकार नहीं बनेगी, चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा करता रहेगा, लेकिन जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम उन्हें बाहर फेंक देंगे। राहुल ने कहा कि हमारी सेना और एयरफोर्स उन्हें 100 किलोमीटर अंदर धकेल दी होती।