1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार पर हमलावर हुए राहुल गाँधी : अपने सवालों से किया घेराव

मोदी सरकार पर हमलावर हुए राहुल गाँधी : अपने सवालों से किया घेराव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोदी सरकार पर हमलावर हुए राहुल गाँधी : अपने सवालों से किया घेराव

मोदी सरकार ने कृषि संबंधी बिल को दोनों सदनों में पास करवा लिए हैं। किसान और विपक्षी सरकार के इस कानून को लेकर काफी गुस्सा है।

उनका कहना है कि ये बिल उन अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ाएंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था को संभाले रखा है। कृषि बिल को लेकर सभी पार्टी अपने अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है। कृषि कानून को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर आरोप लगा रही है। विपक्ष और किसान कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रही है।

राहुल गाँधी अपनी रैली में देश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ गई तो वह कृषि कानून को हटा देंगे।

उन्होंने कहा कोरोना के समय इस तीन क़ानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? क्या जल्दी थी? प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, तो उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में खुल कर बातचीत क्यों नहीं की।

राहुल गाँधी ने कहा कृषि बिल सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता का नुकसान करेंगे। जब कृषि क्षेत्र पूर्ण रूप से बड़े पूंजीपतियों के हवाले हो गया तो आपको आपके भोजन का भी दोगुना दाम देना पड़ेगा। प्रधानमंत्री देश को उसी तरफ लेकर जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कहती है कि इन कानूनों से किसान खुश हैं। अगर ऐसा है तो किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं।

6 साल से प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोल रहे हैं। पहले नोटबंदी, फिर GST और उसके बाद कोरोना वायरस आया। उद्योगपतियों का सारा टैक्स माफ कर दिया, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया।उन्होंने कहा, “हम किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।”

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गाँधी का एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर आरोप लगते हुए किसानों को सम्बोधन करते हुए कहा कि पंजाब का किसान हरियाणा का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा, हम मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ मोदी सरकार से लड़ेगी और इन लोगों को हरा के दिखेगी। मैं और कांग्रेस पार्टी आप के साथ खड़े है और मिल कर इन कानून को बदलेंगे।

आप को बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली आज पंजाब से हरियाणा पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने ने राहुल गाँधी के आज के कार्यक्रम के बारे में बताया कि हरियाणा की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का पिहोवा में किसानों की एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...