मॉनसून सत्र में संसद से पास हुए तीनों कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगा रहे है। कृषि कानून को लेकर देश में आक्रोश बना हुआ है, और मोदी सरकार विपक्ष ने निशाने पर बने हुए है।
किसान और विपक्ष सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रही है। इसके लिए देश के हर हिस्से में लगातार विपक्ष और किसान प्रदर्शन कर रहे है।
कांग्रेस पार्टी इन दिनों पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा निकाल रही है जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी इस यात्रा में मौजूद है।
सोमवार को पंजाब के भवानीगढ़ से समाना के लिए ट्रैक्टर यात्रा की शुरूआत हुई। ‘खेती बचाओ यात्रा’ की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने पंजाब में एक जनसभा को भी संबोधित किया।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा, “6 साल से यह सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण कर रही है। अगर आप इनकी नीतियां देखें तो एक भी नीति ऐसी नहीं है जो गरीब जनता को फायदा पहुंचा सके।”
भाजपा सरकार पिछले 6 सालों से गरीब, मजदूर और किसानों पर आक्रमण कर रही है। भाजपा की नीतियां देश के हर वर्ग को बर्बादी की तरफ लेकर जा रही हैं। pic.twitter.com/ACrinPsAz8
— Congress (@INCIndia) October 6, 2020
किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इन कानूनों को इस संकट के वक्त ही क्यों लाया गया? जल्दी किस बात की थी? इसलिए क्योंकि मोदी जी जानते हैं कि अगर किसान और मजदूर के पेट पर कुल्हाड़ी मारी जाए तो वो घर से बाहर नहीं निकल पाएगा।
नरेंद्र मोदी जी सिर्फ इस सिस्टम को नष्ट कर रहे हैं। जहां उन्हें MSP की गारंटी देनी चाहिए वहीं इन तीन कानूनों से वह किसानों और मजदूरों को मार रहे हैं, उनका गला काट रहे हैं।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “नोटबंदी के बाद जीएसटी लाए, अब आप किसी भी छोटे दुकानदार या छोटे व्यापारी से पूछिए कि जीएसटी से क्या हुआ। आज तक छोटा दुकानदार या व्यापारी जीएसटी को समझ नहीं पाया है।”
राहुल गांधी ने कहा, “कोरोना के समय में हमने नरेंद्र मोदी जी से कहा कि गरीबों की मदद कीजिए, भूखे मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। हमने कहा कि छोटे व्यापारियों की मदद कीजिए लेकिन मोदी जी ने फिर भी कोई कदम नहीं उठाया।”
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses a public meeting in Punjab during Kheti Bachao Yatra #किसान_संग_राहुल_गांधी https://t.co/NMpXUgAdLw
— Congress (@INCIndia) October 5, 2020
अपने सम्बोधन में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गाँधी ने कहा की, “किसान के पास बस दो ही विकल्प होंगे- अडानी या अंबानी। अब आप बताओ क्या एक किसान उनसे लड़ सकता है? क्या उनसे बातचीत कर सकता है?”
“उन्होंने आगे कहा बिलकुल नहीं, सब खत्म हो जाएगा और यही मोदी जी का लक्ष्य है। मैं यहां सिर्फ किसानों और मजदूरों के लिए नहीं नहीं खड़ा बल्कि हिंदुस्तान की समस्त जनता के लिए खड़ा हूं क्योंकि नुकसान सिर्फ किसान या मजदूर वर्ग का नहीं बल्कि पूरे देश का होने जा रहा है।”
राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी अब पीछे नहीं हटने वाली। मोदी जी आपको समझना होगा कि किसान-मजदूर की शक्ति क्या है, ये अब कोरोना के डर से घर पर नहीं बैठने वाले बल्कि अब सड़कों पर उतरेंगे, आपकी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और इन कानूनों को रद्द करके दिखाएंगे।”