बेरोजगारी और GDP को लेकर पूरा विपक्ष बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहा है। दरअसल जीडीपी दर इस बार नेगेटिव में चली गई है और पूरी दुनिया में सबसे अधिक जीडीपी की गिरावट भारत में ही देखी गई है।
इसी को लेकर कल भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि नोटबंदी के बाद से ही देश की इकोनॉमी को बेहद नुकसान हो रहा है और ऐसे में बीजेपी की नीतियां देश के लिए सही नहीं है।
वही आज एक बार फिर राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगा दिया है। आज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक भारी गिरावट आयी है।
India is reeling under Modi-made disasters:
1. Historic GDP reduction -23.9%
2. Highest Unemployment in 45 yrs
3. 12 Crs job loss
4. Centre not paying States their GST dues
5. Globally highest COVID-19 daily cases and deaths
6. External aggression at our borders— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2020
इसके बाद उन्होंने लिखा कि देश में 45 सालों की सबसे अधिक बेरोजगारी है. 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है।
केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं चुका पा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत के मामले भारत में आ रहे हैं। वहीं देश की सीमा पर बाहरी आक्रमण हो रहा है।
कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है।