कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर है और रोज़ आम जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठा रहे है। कल ही उन्होंने नोटबंदी और उसके बाद हुए दुष्रभाव को लेकर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि कैसे नोटबंदी के बाद आम आदमी को नुकसान हुआ और अमीरों को सरकार ने फायदा दे दिया।
वही आज एक बार फिर उन्होंने रोज़गार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द युवाओं के रोजगार की समस्या का समाधान करे।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मोदी सरकार, रोजगार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो.”
हुल गांधी ने ये कमेंट एक खबर शेयर करते हुए किया है, जिसमें कहा गया है कि अगस्त में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.4 फीसदी पहुंच गई. जुलाई में देश में लेबर फोर्स की संख्या 42.4 करोड़ थी जो अगस्त में बढ़कर 42.8 करोड़ हो गई।
इस बढ़ोतरी से बेरोजगारी की संख्या भी बढ़ी. ये संख्या 3.2 करोड़ से बढ़कर 3.6 करोड़ हो गई।
मोदी सरकार,
रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो,
देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।https://t.co/dUnMicC8mN— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 4, 2020