राहुल गाँधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है और एक बार फिर उन्होंने कोरोना को लेकर पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर हमला बोला है। आपको बता दे कि आज कल राहुल गांधी एक वीडियो सीरीज चला रहे है जिसमें वो आम आदमी से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर वीडियो बना रहे है।
उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो सन्देश जारी किया है जिसमें वो लॉकडाउन की बात करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की तैयारियों और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर सरकार पर हमला बोला।
राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना ख़त्म करने का, लेकिन ख़त्म किए करोड़ों रोज़गार और छोटे उद्योग।
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि ‘कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा आक्रमण तीसरा वार था क्योंकि गरीब लोग रोज कमाते रोज खाते हैं. छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापार के साथ भी ऐसा है।
आगे उन्होंने कहा कि जब आपने, बिना कोई नोटिस लॉकडाउन किया आपने इनके ऊपर आक्रमण किया. प्रधानमंत्री जी ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी, असंगठित क्षेत्र के रीड की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई।
https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/posts/663710204569535
बता दे कि राहुल के इस वीडियो को उनकी बहन ने भी शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना ख़त्म करने का, लेकिन ख़त्म किए करोड़ों रोज़गार और छोटे उद्योग। मोदी जी का जनविरोधी ‘डिज़ास्टर प्लान’ जानने के लिए ये श्री राहुल गांधी जी का यह वीडियो देखें।